सफाई कर्मचारियों को राखी बांध कर किया गया सम्मानित
आसनसोल । राखी के पवित्र अवसर पर 50 नंबर वार्ड पार्षद कल्याणी राय के नेतृत्व में आज राखी उत्सव मनाया गया। मौके पर एमएमआईसी मानस दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के 50 नंबर वार्ड के सफाई कर्मचारियों को राखी बांधी गई। इस दौरान कल्याणी राय ने कहा कि पूरे साल यह सफाई कर्मचारी लोगों की सेवा करते हैं कभी-कभी अधिकारी उन पर गुस्सा भी करते हैं लेकिन आज इस राखी के त्यौहार के दिन एमएमआईसी पार्षद तथा यहां के सभी नगर निगम अधिकारी इन सफाई कर्मचारियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि यह सभी उनके दिलों में बसते हैं। इसीलिए उनको राखी पहनाई जा रही है। वही मानस दास ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज इस तरह का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सफाई कर्मचारियों को राखी बांधी गई। उन्होंने कहा कि राखी भाईचारे का त्यौहार है और इस तरह के कार्यक्रमों से यह भाईचारा और बढ़ता है।
