Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आदिवासी हर समाज और राष्ट्र के लिए रीढ़ की हड्डी होते – मंत्री मलय घटक

आसनसोल । विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार रवींद्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले आदिवासी समाज के लोगों ने एक विशाल रैली निकाली और रैली की शक्ल में रवींद्र भवन पहुंचे। इस मौके पर इस क्षेत्र के तमाम हिस्सों से आए आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया सहित और भी तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। मौके पर आदिवासी परंपरा के अनुसार सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत मंत्री मलय घटक ने अपना वक्तव्य रखा और कहा कि आदिवासी समाज के बिना किसी देश की कल्पना नहीं की जा सकती। आदिवासी हर समाज और राष्ट्र के रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत का इतिहास उठाकर देखा जाए तो इस देश के आदिवासियों ने हमारे देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों के अत्याचार और उनके साम्राज्यवाद के खिलाफ आदिवासियों ने हमेशा आवाज उठाई थी। संघर्ष किया था और उन्होंने सिर्फ आदिवासी नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों को प्रेरित किया था कि वह भी अंग्रेजों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि 2011 में जब से ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सरकार का गठन हुआ है, तब से ममता बनर्जी ने आदिवासियों के लिए बहुत कार्य किया है, जो पहले कभी नहीं किया गया। क्योंकि ममता बनर्जी भी मानती है कि आदिवासियों के बिना इस का अस्तित्व सोचा भी नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *