Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से राहगीरों को बांधी गई राखी

आसनसोल । राखी के पवित्र त्यौहार के अवसर पर शनिवार आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से राहगीरों को राखी बांधी गई। इस मौके पर आसनसोल महिला उद्योग की संस्थापक सुदेष्णा घटक मुख्य रूप से उपस्थित थी, इसके अलावा आसनसोल महिला उद्योग की अन्य सदस्य मौजूद थी। सभी ने राह चलते लोगों को राखी बांधी और उनका मिठाई दी। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, बोरो चेयरमैन अनिमेष राय, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा, फॉसबेक्की के अध्यक्ष सचिन राय के अलावा अन्य विशिष्ट लोग भी उपस्थित थे। इस मौके पर सुदेशना घटक ने कहा कि आज राखी का पवित्र त्यौहार है, आसनसोल महिला उद्योग की तरफ से हर साल राखी के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है और इस साल भी एक कार्यक्रम किया गया है। ताकि समाज में भाईचारा बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed