Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रोग्रेसिव हेल्थ एसोसिशन पश्चिम बर्दवान जिला अस्पताल की ओर से मनाया गया राखी बंधन उत्सव

आसनसोल । आसनसोल जिला अस्पताल में प्रोग्रेसिव हेल्थ एसोसिशन पश्चिम बर्दवान जिला की ओर से शनिवार राखी बंधन उत्सव मनाया गया। मौके पर अस्पताल के मरीजों को एसोसिएशन के चिकित्सकों ने राखी बांध कर शुभकामनाएं दी। वहीं महिला मरीजों ने भी चिकित्सकों को राखी बांध कर राखी उत्सव की शुभ कामनाएं दी। इसके अलावा जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक थी। बैठक में उपस्थित कमेटी के चेयरमैन सह राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, सीएमओएच डॉ शेख मोहम्मद युनुस, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास, अनुमंडलाधिकारी साथी कुछ जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। एसोसिएशन के तरफ से सभी गणमान्य अतिथियों को राखी बांध कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के तरफ से डॉ गौतम मंडल, डॉ माधव मंडल, डॉ इंद्रनील चौधरी, डॉ अमरेश मजूमदार, सिस्टर इंचार्ज सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *