कारगिल विजय दिवस कल्चरल शो का किया गया आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार की देर शाम भारती भवन में कारगिल विजय दिवस कल्चरल शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा गीत, संगीत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के फिल्मी गीतों को प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं इस दौरान पुलिस सहित विभिन्न विभागों के पूर्व अधिकारियों ने कार्यक्रम का आनंद उठाने के साथ देश के प्रति समर्पण एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अतिथियों में सालतोड़ कोलियरी हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अजीत सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति अमित पाई छाबड़ा, अमित नियोगी, स्टेरलिंग हॉस्पिटल के जीएम डॉ एन चटर्जी, वेस्ट बंगाल के पुलिस अधिकारी संजय चटर्जी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष डीपी बनर्जी, उपाध्यक्ष देबजीत गांगुली, सचिव संदीप दासगुप्ता, संयुक्त सचिव पीके कुंडू, नित्यानंद पाल, विजय सेन आदि की सक्रिय भूमिका रही।


















