Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चोरी और गुम हुए 60 मोबाइल बरामद कर उसके असली मालिकों को लौटाया

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 60 मोबाइल बरामद कर उसके असली मालिकों को लौटाया। सोमवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ‘फिरे पावा’ योजना के तहत इन सभी मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटा गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस कार्यक्रम में एसीपी (सेंट्रल) विश्वजीत नस्कर, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, और आसनसोल साउथ पीपी प्रभारी अमर नाथ दास सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि इन मोबाइलों को खुफिया जानकारी और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बरामद किया गया है। इस पहल से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। एक मोबाइल मालिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिलेगा। पुलिस के इस काम के लिए बहुत आभारी हूं। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (सेंट्रल) विश्वजीत नस्कर ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रहेगी, ताकि नागरिकों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाई जा सके। पुलिस की यह सफलता उनकी जिम्मेदारी और कार्यकुशलता को दर्शाती है।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *