Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बर्नपुर(भरत पासवान)। सीबीएसई स्कूलों में इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। बोर्ड द्वारा निर्देश जारी होते ही विभिन्न स्कूलों में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, तिरंगे के साथ और व्यक्तिगत एवं भावनात्मक बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है। वहीं सेल आईएसपी द्वारा संचालित आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल द्वारा मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता की जय का नारा लगाकर बच्चों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। तिरंगा यात्रा में शामिल छोटे छोटे स्कूलों बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। इस संबंध में स्कूल प्रभारी पारुल राठौड़ ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। इसमें बच्चों, उनके अभिभावकों को अपने घर पर तिरंगा फहराकर सेल्फी खींचने की अपील की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत स्कूल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रबंधन, अभिभावक, शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को देशभक्ति एवं देश की एकता के प्रति समझाना है।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *