सेंट्रम मॉल के बाहर बनाया जा रहा पुलिस किओस्क
आसनसोल। बीते दिनों सृष्टि नगर के सेंट्रम मॉल में कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया था, जिसमें मॉल में आए लोगों के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद से ही इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मॉल में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। मंगलवार मॉल के पास एक पुलिस किओस्क बनाने की तैयारी शुरू की गई। इस संदर्भ में बंगाल सृष्टि के विनय चौधरी ने बताया की सेंट्रम माल के पास आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को साथ लेकर एक पुलिस किओस्क बनाया जा रहा है। शाम के समय यहां पर पुलिस की तैनाती रहेगी। ताकि किसी भी प्रकार के अवांछित घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



















