मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस ने निकाली मशाल जुलूस
आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की तरफ से गुरुवार आसनसोल में मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि मतदाता सूची में जो घोटाले किए गए हैं उसे राहुल गांधी द्वारा उजागर किया जा रहा है। यही वजह है कि आज पूरा देश यह जान चुका है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की वजह से ही भाजपा को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई थी। असली वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं इस तरह से लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसी के खिलाफ आज पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी मशाल रैली निकाली गई और मतदाता सूची को लेकर किए जा रहे खिलवाड़ का विरोध किया गया है। मौके कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।



















