Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल मंडल रेलवे के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्टेशन के चप्पे चप्पे पर आरपीएफ को तैनात की गई है। वहीं गुरुवार को आरपीएफ के जवानों ने डॉग स्क्वायड के जरिए स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही आरपीएफ के जवानों ने मेटल डिटेक्टर के साथ यात्रियों के सामानों की जांच की। आसनसोल रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेनों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। आरपीएफ के जवानों ने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के लगेज एवं बैग खुलवा कर उसकी तलाशी ली। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दी गई है। रेलवे स्टेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर तुरंत आरपीएफ को सूचना देने की अपील की गई है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *