Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्दवान में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

बर्दवान । बर्दवान में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 10 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। हालांकि, हादसे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही बर्दवान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से बस को ट्रक से अलग किया गया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ट्रक का बिना चेतावनी खड़ा होना और बस की तेज़ रफ्तार इस भीषण दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *