ओसीपी में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक की पहचान
Oplus_0
आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कल्ला के निकट स्थित भनौड़ा परित्यक्त ओसीपी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को बाग एवं कपड़े मिले। पुलिस दोनों के शव को अपने कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार दोनों छात्र ओसीपी में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। एक की पहचान अनुराग कुमार जमुरिया निवासी के रूप में हुई। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस घटना ने एक बार फिर वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।




































