तृणमूल कांग्रेस के तरफ से वोट रक्षा विषय को लेकर कार्यशाला का किया गय आयोजन
आसनसोल । बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। आसनसोल के रवींद्र भवन में रविवार आसनसोल उत्तर विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बंगाल की वोट रक्षा विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को जी जान लगाकर बंगाल के मतदाता सूची की रक्षा करनी होगी। उन्होंने सभी बुथ लेवल एजेंट से कहा कि वह अपने-अपने इलाके में मतदाताओं के नाम और मतदाता सूची को अच्छी तरह से पढ़ें याद रखें और जब भी उन्हें कोई गड़बड़ी दिखे वह अपने उच्च पदाधिकारी को बताएं उनके जरिए यह बात वी शिवदासन दासु तक आएगी और वह किस पार्टी के आला कमान तक पहुंचाएंगे। इसी तरह से मतदाता सूची की रक्षा की जा सकती है और यह करना बहुत जरूरी है। उन्होंने टीएमसी के हर कार्यकर्ता को पार्टी के कार्य में और ज्यादा समय देने की हिदायत दी।मौके पर आसनसोल नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, प्रदेश कमेटी सचिव वी शिवदासन दासु और उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, उत्पल सिन्हा, पार्षद जीतू सिंह के अलावा अन्य पार्षद और टीएमसी के कार्यकर्ता तथा बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे।





































