प्राणिक हीलिंग सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर, महिला सहित 38 लोगों ने किया रक्तदान
आसनसोल । आसनसोल सृष्टिनगर के ओडिसी क्लब में रविवार को प्राणिक हीलिंग सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 38 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का आयोजन बंगाल सृष्टि के प्रॉपर्टी मैनेजमेंट हेड बिनय चौधरी के सहयोग से किया गया। उन्होंने भी खुद रक्तदान किया। 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य था, जिसमें कई महिलाओं सहित 38 लोगों ने रक्तदान किया। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्राणिक हीलिंग सेंटर के संस्थापक और यहां के मुख्य प्रशिक्षक टिंकू कपूर ने बताया कि प्राणिक हीलिंग सेंटर लोगों के मन के विकारों उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करता है। प्राणिक हीलिंग सेंटर का यह मानना है कि जब तक किसी इंसान का मन मस्तिष्क स्वस्थ नहीं रहेंगे। तब तक उनका शरीर भी स्वस्थ नहीं रह सकता है। इसीलिए प्राणिक हीलिंग सेंटर बीते लंबे समय से लोगों के मन के विकार दूर करने का प्रयास करता रहा है। आज प्राणी हिलिंग सेंटर द्वारा सृष्टि नगर तथा ऑपरेशंस हेड विनय चौधरी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। टिंकू कपूर ने कहा कि प्राणिक हीलिंग सेंटर में वह चाहते हैं कि सभी एक दूसरे के प्रति सकारात्मक भाव से जीवन जी सके।





































