300 तुलसी के पौधे और हनुमान चालीसा का किया गया वितरण
आसनसोल। आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने सोमवार को धादका रोड इलाके में एक विशेष कार्यक्रम के तहत लगभग 300 तुलसी के पौधे और हनुमान चालीसा स्थानीय लोगों में वितरण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। तुलसी के पौधे और हनुमान चालीसा पाकर लोगों के मन में खुशी देखी गई।
मौके पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपिस तिहों लोक उजागर इसी श्लोक के साथ हम सारे लोग भाजपा कार्यकर्ता आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के धादका के सफी मोड़ से लेकर लगभग 300 लोगों के बीच तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा लोगों को प्रदान किया गया। लोगों से अपील की गई कि हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए और भूत प्रवृति और दानविक प्रवृति के लोग हैं उनसे समाज की मुक्ति दिलवाइए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समाज और धर्म-संस्कृति को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देते हैं और आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति से जोड़े रखते हैं।





































