कांग्रेस के दिग्गज नेता जयदेव चटर्जी के निधन पर तरुण राय ने दी श्रद्धांजलि
दुर्गापुर । हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन के नेता और आजीवन कांग्रेस के दिग्गज नेता जयदेव चटर्जी का रविवार रात्रि 1 बजे उनके गोपाल मठ स्थित आवास पर 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुबह समाचार मिलने पर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण राय उनके आवास पर गए और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तरुण राय ने कहा कि दुर्गापुर स्टील प्लांट के निर्माण के बाद से कांग्रेस और श्रमिक संगठनों में उनका योगदान अकल्पनीय रहा है। चंद्र रॉय की औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के लोग जयदेव चटर्जी के योगदान को कभी नकार नहीं पाएंगे। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।





































