पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान 2025 का भव्य आयोजन
दुर्गापुर । पश्चिम बर्दवान जिला सम्मान 2025 का भव्य आयोजन रविवार शाम दुर्गापुर के सृजनी सभागार में किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह आयोजन आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण, दुर्गापुर नगर निगम और आसनसोल नगर निगम द्वारा फास्बेक्की, दुर्गापुर चेंबर, रानीगंज चेंबर, आसनसोल चेंबर, पश्चिम बर्दवान जिला चेंबर (पीबीडीसीसी) के सहयोग से किया गया था। मौके पर बतौर अतिथि राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक, राज्य पंचायत राज मंत्री डॉ प्रदीप मजूमदार, सूचना एवं संस्कृति मंत्री इंद्रनिल सेन, सांसद एवं दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद एवं भूतपूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद झा, डीएम पोन्नाबलम एस, पूर्व सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां, अड्डा के अध्यक्ष कबी दत्त, विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर की प्रशासनिक बोर्ड अध्यक्ष अनिंदिता मुखर्जी, जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, एसबीएसटीसी के अध्यक्ष सुभाष मंडल, पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी, उद्योगपति सुभाष अग्रवाल, बिजय शर्मा, पवन गुटगुटिया सहित अन्य उपस्थित थे।
समारोह में उद्यमियों के लिए चार कैटेगरी के अवार्ड से इसमें श्रेष्ठ उद्योगपति अमित सिंह, महिला उद्यमी सुकन्या बनर्जी, एमएसएमई के लिए स्वर्णदीप बाजोरिया और विजय तोदी को अवार्ड दिया गया ।इसके अलावा क्रीडा शिक्षा स्वास्थ्य आदि चार अन्य वर्ग में भी अवार्ड दिए गए।
इस अवसर पर फास्बेक्की के अध्यक्ष सचिन राय, सलाहकार आरपी खेतान, क्रेडाई के जिला सचिव विनोद गुप्ता, पश्चिम बर्दवान जिला चेंबर (पीबीडीसीसी) के सचिव अजय खेतान,आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल, सचिव शंभू नाथ झा, आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





































