Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पाड़ाए पाड़ाए समाधान को लेकर प्रधान ने निकाली रैली

अंडाल । राज्य सरकार पाड़ाए समाधान नामक कर्मसूची लाकर अब गली-मोहल्ले तक अपने प्रतिनिधि को भेज रही है। इसी कर्म सूची के तहत मंगलवार को अंडाल ब्लॉक के मदनपुर ग्राम पंचायत इलाके में पाड़ाये सामाधान शिविर लगायी जाएगी। जिसे लेकर सोमवार सुबह कजोड़ा मोड़ इलाके में जागरूकता रैली निकाली गयी। जहां पंचायत प्रधान पार्थ देवासी के अलावा कई पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिन्होंने इलाके के लोगो को राज्य सरकार के इस कर्मसूची को लेकर जागरूक किया। पंचायत प्रधान ने बताया। राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आपका पाड़ा आपका समाधान को लेकर कर्म सूची दिया गया है, जिसे लेकर हम लोग आम लोगों तक को जागरुक कर रहे हैं कि आपका मोहल्ला में जो भी समस्या है वह जाकर कैंप में बताएं ताकि ममता बनर्जी की द्वारा 10 लाख रुपया दिए जा रहे हैं जो कि आप अपने मोहल्ले की समस्या पर खर्च कर सके। इसे लेकर जागरूकता रैली निकाली गई हैं, ताकि आम लोग अपने मोहल्ले की समस्या को लेकर कैंप में आए और अपनी शिकायत दर्ज करें। ताकि वह समस्या का समाधान हो सके।
वहीं इस संदर्भ में पंचायत सदस्य चंदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को कजोड़ा में आमार पाड़ा आमार समाधान को लेकर कैंप लगेगा, जिसमें आम लोग अपना जो भी समस्या है वह जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे और वह समस्या का समाधान बहुत जल्द किया जाएगा।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *