बंद पड़ी कोलियरी चाणक से लोहा की हुई चोरी
अंडाल । ईसीएल केंदा क्षेत्र एवं अंडाल थाना के बनबाहल फाड़ी अंतर्गत सिदुली पांच नंबर स्थित बंद पड़ा कोलियरी चानक का लगभग 6 से 7 टन लोहा विगत रात चोरों ने गैस सिलेंडर से कटकर लेकर फरार हो गए। इस विषय में स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत सालों से यह चाणक बंद था। चोरों द्वारा बीते रात को चार चक्का वाहन के द्वारा यहां पर गैस सिलेंडर लाया गया था, जिसके जरिए चाणक तीनों तरफ के एंगल गैस कटर के द्वारा काट लिया गया है और गाड़ी में लादकर लेकर फरार हो गए। 
इधर पुलिस के लोग भी नहीं आते हैं और न ही ईसीएल प्रबंधन के सुरक्षाकर्मी जिसके कारण आसानी से चोरों ने लोहा काटकर लेकर फरार हो गए। इस विषय में सिदुली ओसीपी के अभिकर्ता पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि यह कोलियरी सीएल जामबाद क्षेत्र में आता है। चोरों ने जिस तरह से लोहा को काटा है और जो एंगल बचा है वह खतरा बन चुका है। यहां पर अगर कोई जानवर या इंसान आता है तो वह खतरे में पड़ सकता है। हम लोग प्रबंधन की तरफ से खतरे का बोर्ड लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि क्षेत्र में कोई आ जा न सके और कोई दुर्घटना न हो।





































