Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में व्यक्ति को पीट पीट हत्या करने का लगा आरोप, तनाव

Oplus_0

कुल्टी। कुल्टी थाना अंतर्गत चिनाकुड़ी इलाके में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, किस कारण यह घटना हुई इसे लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि सोमवार रात इलाके के कई लोगों ने गोपाल महतो को उसके घर के सामने से उठाया, उसकी जमकर पिटाई की और चिनाकुरी डिस्पेंसरी के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर कुल्टी थाना के नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने गोपाल महतो को बेहोशी की हालत में निकाला और आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। गोपाल महतो की पत्नी कोमल देवी ने बताया कि गोपाल पर पहले भी कई बार हमला हो चुका था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *