Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्यामोली वोल्वो हाइवे पर ट्रक से टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी

रानीगंज । रानीगंज थाना अंतर्गत रानीशायर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह वोल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसे लेकर अफरा-तफरी मच गई। बस कोलकाता से  आसनसोल जा रही थी, उसी दौरान रानीशायर मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस ने लोगों को निकाला। घायलों प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया। वहीं अन्य वाहन से यात्रियों को भेजा गया।बताया जाता है कि वोल्वो यात्रियों से भरी हुई थी, ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकरायी। इस घटना के कारण हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायत प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *