श्री गणेश पूजा समिति की 37 वां श्री गणेश पूजा महोत्सव 27 को
आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महावीर स्थान मंदिर में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से 37वां श्री गणेश पूजा महोत्सव इस वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 27 तारीख को बुधवार सुबह 10 बजे पूजा आरम्भ होगी, दोपहर 1 बजे पुष्पांजली, रात्रि 8 बजे दीप प्रजव्लीत समारोह एवं रात्रि 9 बजे से पांच पंडितो द्वारा गणेश स्तुती पाठ की जाएगी। 28 तारीख गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजनो की अमृत वर्षा और छप्पन भोग। 29 तारीख शुक्रवार रात्रि 8 बजे से डांडिया और खीर भोग। 30 तारीख शनिवार रात्रि 8 बजे से चण्डी पाठ और खिचड़ी भोग। 31 तारीख रविवार संध्या 7 बजे से गणेश जी कि शोभा यात्रा और मूर्ती विसर्जन होगी।
आरती प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे एवं संध्या 7 बजे होगी । लड्डू एवं बुंदिया का भोग रोज लगेगा।
कोई भी भक्त बाबा की सेवा में किसी भी प्रकार का सहयोग देना चाहे तो इन नम्बर पे सम्पर्क करें मोबाइल नंबर 9126497707, 7001477510, 8617427775, 9434225693 ।

































