वेस्ट बंगाल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की ओर से डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
आसनसोल । वेस्ट बंगाल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की ओर से बुधवार आसनसोल में जिला अधिकारी कार्यालय को चार सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर संगठन के पश्चिम बर्दवान जिला के सचिव सुदीप बनर्जी ने कहा कि जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से केंद्र सरकार के श्रम कार्यालय को उनकी चार सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इसके जरिए संगठन की मांग है कि केंद्र सरकार ने जो नया श्रम कोड लागू किया है, उसे रद्द किया जाए, मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए सुनिश्चित कार्य दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अभी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के कार्य सुनिश्चित तरीके से विधिवत नहीं है। उन्होंने यह करने की मांग की। वहीं उन्होंने कहा कि अभी पश्चिम बंगाल में भले ही यह नहीं हो रहा हो लेकिन भारत के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव को प्रवेश अधिकार नहीं है, उन्होंने केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में उन्हें प्रवेश अधिकार देने की मांग की। मौके पर संगठन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

































