आमार पाड़ा आमार समाधान के तहत अल्लाडी पंचायत में लगाया गया शिविर
बाराबनी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हर मोहल्ले में छोटे-छोटे कार्यों के निष्पादन के लिए आमार पाड़ा आमार समाधान नाम से एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत तीन बूथों को मिलाकर एक शिविर लगाया जा रहा है। जहां पर मोहल्ले के छोटे कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इसके लिए हर बुथ के लिए 10 लख रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बुधवार इसी कड़ी में बाराबनी अल्लाडी पंचायत अंतर्गत अल्लाडी पंचायत के 36 और 37 नंबर बूथों को मिलाकर एक शिविर लगाया गया। 

मौके पर स्थानीय विधायक सह आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नई योजना शुरू की गई है। ताकि मोहल्ले में जो छोटे-छोटे कार्य हैं जो अक्सर नजरअंदाज रह जाते हैं उन कार्यों को करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। पूरे भारत में ऐसी योजना कही शुरू नहीं हुई है। ममता बनर्जी की सोच का नतीजा है कि आज यहां पर इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं, जिस मोहल्ले के छोटे कार्य भी किया जा सके।

































