पानी की समस्या सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
आसनसोल । कांग्रेस सेवादल की ओर से गुरुवार आसनसोल नगर निगम को 25 नंबर वार्ड में पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मेयर की अनुपस्थिति में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को ज्ञापन सौंपा गया। इस संदर्भ में पश्चिम बर्दवान कांग्रेस सेवा दल के के ऑर्गेनाइजर मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि 29 जुलाई को भी कांग्रेस की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल मेयर से मुलाकात कर पानी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया था।

लेकिन उसे दिन भी आज की ही तरह मेयर नगर निगम में नहीं थे। इसलिए उसे दिन कांग्रेस की तरफ से मांग पत्र को उनके चैंबर के दरवाजे पर चिपका दिया गया था। आज भी मेयर नहीं है उनकी जगह आज चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी 25 नंबर वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है, गंदा पानी आ रहा है। कुछ दिनों पहले इसी को लेकर वहां पर काफी बड़ा विवाद होने वाला था। लेकिन कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप की वजह से वह टल गया। उन्होंने लोगों को समझा बूझकर अपने-अपने घर भेजा। मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा की पानी की समस्या को दूर करने के लिए वह आज फिर से ज्ञापन देने आए हैं। अगर जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के मो. शाकिर, मोहम्मद सलाउद्दीन, सौभिक मुखर्जी, गौरव रॉय, बब्लू सहित अन्य मौजूद थे।
