Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी के पार्षद पर पूजा कमेटी के रुपया गबन का लगा आरोप, आरोप को पार्षद ने बेबुनियाद बताया

कुल्टी ।  कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर पुलिस फाड़ी बलतोड़िया इलाके के वार्ड संख्या 66 में इलाके के सैकड़ों लोगों ने तृणमूल पार्षद अशोक पासवान के खिलाफ युवा संघ गणेश पूजा मेला कमेटी के लगभग 60 हजार रुपए गबन करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है की अशोक पासवान ने पूजा कमेटी के लगभग 60 हजार रुपए तो गबन कोयल ही हैं साथ मे उन्होंने गणेश पूजा कमेटी के पहले से एक कमेटी होने के बावजूद एक दूसरी कमेटी का गठन भी कर दिया।हालांकि पार्षद आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।जिसको लेकर स्थानीय लोगों और तृणमूल पार्षद अशोक पासवान के बिच युद्ध छिड़ गया है, एक तरफ जहां स्थानीय लोग तृणमूल पार्षद के खिलाफ मेला कमेटी का गबन पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इस मामले मे तृणमूल पार्षद अशोक पासवान का कहना है की जो लोग उनका विरोध कर रहे हैं। उनके ऊपर पैसे गमन करने का आरोप लगा रहे हैं, वह आरोप सरासर गलत है। क्योंकि वह जब से पार्षद बने हैं और वह युवा संघ गणेश पूजा कमिटी से जुड़े हैं। उन्होंने कमिटी के फंड में पहले से ज्यादा पैसे जमा करवाए हैं, जिसका वह ब्यौरा भी दिखा सकते हैं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। वहीं तृणमूल पार्षद अशोक पासवान ने नई पूजा कमिटी को गठन को लेकर कुछ भी नही कहा, जबकि तृणमूल पार्षद के कार्यालय पर इलाके के सैकड़ों लोगों द्वारा किया जा रहा। हंगामा तृणमूल पार्षद द्वारा की गई। नई पूजा कमेटी की गठन और पुरानी पूजा कमिटी के बकाया 60 हजार रुपए की राशि को लेकर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *