भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती
कोलकाता । भाजपा की प्रदेश महासचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पाल को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार रात बाईपास से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अग्निमित्रा आसनसोल में कई कार्यक्रम संपन्न करने के बाद बुधवार को कोलकाता लौटीं। वहां उन्हें अचानक अस्वस्थता महसूस हुई। विधायक पिछले कुछ दिनों से बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित थीं। कल से उनकी सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
