एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई
आसनसोल । रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन विकल्प प्रदान करना है। यात्रा की बढ़ती माँग को देखते हुए और इस मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 06085/06086 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की परिचालन सेवा को उनके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना और ठहराव के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
06085 एर्नाकुलम – पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29.08.2025 और 28.11.2025 के बीच (14 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से खुलेगी तथा 06086 पटना – एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01.09.2025 और 01.12.2025 के बीच (14 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को पटना से खुलेगी।


















