24वें वेस्ट बंगाल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 24 से
अभिनव को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
आसनसोल । आसनसोल राइफल क्लब में शुक्रवार पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के ढल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने आगामी 24 तारीख से आसनसोल राइफल क्लब में 24वें वेस्ट बंगाल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर से निशानेबाज राइफल और पिस्टल शूटिंग की बहुत सी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 1000 निशानेबाज राइफल और पिस्तौल के विभिन्न स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे। वी के ढल ने बताया कि 23 तथा 24 तारीख को प्री प्रेक्टिस रखा गया है। 25 तारीख को प्रेक्टिस होगी और आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत हो जाएगी। वी के ढल ने बताया कि पहले प्रतियोगिता के आधिकारिक शुरुआत दोपहर 1:00 से होनी थी लेकिन अब उसे 10:00 बजे रखा गया है।
क्योंकि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित नहीं हो पाएंगे और क्योंकि मंत्री मलय घटक को जल्दी जाना होता है। इसलिए सुबह 10:00 बजे ही आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहले पारितोषिक वितरण समारोह 29 तारीख को शाम 5:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। क्योंकि सभी स्पर्धा के प्रतिभागियों को अगर एक साथ पुरस्कृत किया जाए तो उसमें काफी समय लग जाएगा इसलिए चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। समापन समारोह 31 तारीख को दोपहर 3:00 से होगा। वी के ढल ने बताया कि आसनसोल राइफल क्लब में 50 मीटर की नई रेंज बनाई गई है, जिसमें निशानेबाजों के लिए उच्च गुणवत्ता संपन्न सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे उनका प्रदर्शन और निखरेगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल राइफल क्लब में हर साल कुछ न कुछ नया किया जाता है जिस वजह से आसनसोल राइफल क्लब आज आसनसोल के गिने चुने लैंडमार्क में से एक बन गया है।
वहीं वीके ढल ने कहा कि आसनसोल के धरतीपुत्र अभिनव साव का उल्लेख करते हुए कहा कि अभिनव ने कजाकिस्तान में एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप के जूनियर विभाग में एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ने अपने प्रदर्शन से अपने परिवार माता-पिता का नाम रोशन किया। बल्कि उसने आसनसोल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और प्रदेश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने कहा कि अभिनव के साथ आसनसोल राइफल क्लब का नाम भी जुड़ा हुआ है इसलिए यह आसनसोल राइफल क्लब के लिए भी बहुत गर्व का विषय है। राज्य की मुख्यमंत्री ने अभिनव के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वीके ढल ने बताया कि वे मंत्री मलय घटक को इसकी सूचना दी। मंत्री मलय घटक ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री दी थी।


















