अभिक मोटर्स में हीरो ग्लैमर की दो नई बाइक का हुआ लांच
आसनसोल । आसनसोल के उषाग्राम स्थित अभिक मोटर्स में हीरो ग्लैमर की दो नई बाइक को लांच किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए मैनेजिंग पार्टनर समित पाल ने बताया कि शनिवार हीरो की तरफ से दो नई बाइक को लांच किया गया। यह काफी किफायती है और इनमें अत्याधुनिक फीचर्स है। यह 125 सीसी की बाइक है और इस रेंज की अलग बाईकों से बहुत बेहतर है।
उन्होंने कहा कि यह बाईक लोगों के बजट में है और उन्हें इस बाईक के जरिए एक ऐसा अनुभव मिलेगा जो कि 125 सीसी की दुसरी बाईकों में नही मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस बाईक के निर्माण में प्रदुषण नियंत्रण का भी ध्यान रखा गया है। इस बाईक से ध्वनि प्रदूषण नही होता और न ही ज्यादा कार्बन उत्सर्जन होता है। नई बाईक ग्लोमर एक्स के लांच पर यहां कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे।


















