Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मरीजों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया हंगामा

आसनसोल । आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित लाइफ लाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार विभिन्न मरीजों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि यहां पर सही तरीके से इलाज नहीं किया जा रहा सिर्फ पैसों के लिए यहां पर मरीजों को रखा जाता है। लेकिन उनका सही तरीके से इलाज नहीं कराया जाता है। स्वास्थ्य साथी कार्ड रहने के बावजूद दवा के नाम पर उनसे पैसे लिए जाते हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि लगभग एक महीना पहले उनके भाई को पैर में फोड़ा होने की वजह से लाइफलाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज में लापरवाही बढ़ती गई और आज हालात यह हो गई है कि उनके भाई के पैर में और फोड़ा हो गया है। सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 4 लाख रुपया खर्च हो चुके हैं। लेकिन उनके भाई की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं एक और व्यक्ति पीयूष महतो ने बताया कि एक दिन पहले उनके पिताजी को भर्ती किया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन प्रतिदिन चार से 5000 रुपया की दवा लग रही है। अगर यहां के डॉक्टर से उनका इलाज सही से नहीं हो रहा है तो उनको रेफर कर दें, लेकिन वह रेफर भी नहीं कर रहे। हालांकि अस्पताल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *