Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गुजराती ब्राह्मण समाज की ओर से महा रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन

आसनसोल । ऊषाग्राम स्थित गुजरात भवन में श्री आसनसोल गुजराती ब्राह्मण समाज की ओर से महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर समाज के 15 परिवार के लोग अपने अपने जगह पर शिव पूजन किया। सावन माह के अंतिम दिवस के पावन अवसर पर समाज के सैकड़ों लोगों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महा रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। गुजरात भवन में आयोजित *रुद्री पाठ* का आयोजन गुजराती ब्राह्मण समाज द्वारा सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण वातावरण में दिव्यता और शिवमय ऊर्जा का संचार हुआ। मौके पर आयोजक कार्यकर्ता अध्यक्ष अजय मेहता, संजय त्रिवेदी, अरविंद भाई जानी, दीपक जोशी, दीपक भट्ट सहित अन्य उपस्थित थे। पंडित निरंजन पांडेय के सानिध्य में यह कार्य संपन्न हुआ।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *