Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सर्वर डाउन होने के कारण राशन नहीं मिलने से ग्राहकों को हुई भारी परेशानी

आसनसोल । शनिवार से आसनसोल क्षेत्र के विभिन्न राशन दुकानों पर महीने का राशन लेने गए ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका राशन नहीं मिल रहा है। राशन नहीं मिलने की वजह सर्वर डाउन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि अब बायोमैट्रिक पद्धति का इस्तेमाल करके राशन दिया जाता है। इसके लिए राशन दुकानों में इंटरनेट कनेक्शन का रहना जरूरी है। लेकिन कल से सर्वर डाउन होने की वजह से बायोमेट्रिक पद्धति काम नहीं कर रही है, जिस वजह से राशन दुकानों से ग्राहकों को निराश लौटना पड़ रहा है। आसनसोल क्षेत्र के विभिन्न राशन दुकानों में यही तस्वीर देखी गई। जहां ग्राहक लंबी लाइनों में लगकर खड़े हुए थे। लेकिन उनका राशन सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि सर्वर डाउन है और बायोमेट्रिक पद्धति काम नहीं कर रही है। इस बारे में जब हमने कुछ ग्राहकों से बात की तो उन्होंने इस बात पर अपनी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अपने काम से समय निकालकर वह महीने भर का राशन लेने आए हैं। लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला। इस वजह से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बारे में जब हमने राशन विभाग के एक अधिकारी से बात की तो नाम जाहिर न करने की शर्त पर उन्होंने कहा कि इस समस्या के संदर्भ में वह राशन दुकान के स्तर पर कुछ नहीं कर सकते है। सर्वर डाउन है जब तक सर्वर ठीक नहीं होता तब तक उनके हाथ में कुछ नहीं है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *