Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल गोल्ड कप चेस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 31 को

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला चेस संगठन की तरफ से एवं आसनसोल क्लब के सहयोग से 31 अगस्त को आसनसोल क्लब में आसनसोल गोल्ड कप चेस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9.30 बजे होगा और 10 बजे से प्रतियोगिता की शुरुआत हो जाएगी। पंजीकरण के लिए अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 700 रुपया है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बंगाल चेस के सीईओ अतनु लहरी और मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाल भी यहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में पश्चिम बर्दवान जिला चेस संगठन के अध्यक्ष मुकेश तोडी, सेक्रेटरी मलय मजूमदार तथा प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन शुभ्र नारायण गोराई के अलावा मधु डुमरेवाल, तपन दास गुप्ता, अंतरीप राय, दामोदर कुमार की अहम भूमिका है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *