Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसबीएफसीआई की महिला शाखा कनकधारा ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

आसनसोल । शनिवार की श्याम सृष्टिनगर स्तिथ ओडेसी क्लब में कनकधारा ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एसबीएफसीआई के महासचिव जगदीश बागड़ी, अध्यक्ष वीके ढल्ल, कनकधारा की अध्यक्ष पुजा उपाध्याय, सचिव सोनिया पचीसिया, उपाध्यक्ष नबनिता बनर्जी, भावना पटेल सहित 40 से अधिक सदस्याएं उपस्थित थी। पुजा उपाध्याय ने इस बात पर खुशी जताई कि 3 वर्ष पहले जो संस्था कुछ 7- 8 महिला उद्यमियों ने शुरू की उसमें आज 50 से अधिक महिला सदस्य जुड़ चुकी है। कनकधारा के सभी सदस्यों ने कनकधारा के कर्णधार जगदीश बागड़ी एवं एसबीएफसीआई को मार्ग दर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कनकधारा एक महिला चेंबर के रूप में सही ढंग से संचालित की जाने वाली एक मात्र संस्था है जो सिर्फ महिला उद्यमियों द्वारा संचालित एवं महिला उद्यमियों के हित में कार्य करती है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *