Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंत्री मलय घटक विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

आसनसोल । राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक रविवार को आसनसोल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। आसनसोल के सर्किट हाउस में एक प्रशासनिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें मंत्री मलय घटक और आसनसोल के जिला शासक एस पन्नोबालम उपस्थित थे। इस बैठक में विभिन्न योजनाओं और आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा की गई। वहीं चांदमारी 23 नंबर वार्ड में राज्य के मंत्री की उपस्थिति में तिरपाल वितरण और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 70 जरूरतमंदों को तिरपाल वितरित किए गए। साथ ही 180 लोगों की आंखों की जांच की गई। मौके पर पार्षद सीके रेशमा रामकृष्णन  उपस्थित‌ थी। 28 अगस्त को तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस को लेकर आसनसोल के डोली लॉज क्षेत्र में प्रचार को लेकर मंत्री मलय घटक दीवार लेखन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *