मिनी बस और मोटरसाइकिल की आमने -सामने की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार गंभीर
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत बीएनआर ब्रिज पर रविवार रात लगभग 9 बजे एक मिनी बस और मोटरसाइकिल के बिच आमने -सामने टक्कर हो गई, जिस टक्कर मे मोटरसाईकल बुरी तरह तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ मे मोटरसाईकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक का दाहिना पैर घुटना से टूटकर अलग हो गया है, सड़क से गुजर रहे हाटन रोड के रहने वाले साजिद की अगर माने तो वह सेन्ट्रम अपने मित्र के साथ जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा की एक व्यक्ति सड़क के किनारे जमीन पर रेंग रहा है, सड़क हादसे में उसका पैर घुटना से टूटकर अलग हो गया है, वह दर्द से छटपटा रहा था, पर उसको कोई मदद करने वाला नही था, कुछ लोग मौके पर उसका वीडियो बना रहे थे, साजिद ने अपनी मोटरसाइकिल रोकी घटना की जानकारी ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को दी।
जिसके बाद बीएनआर मोड़ में ड्यूटी दे रहे पुलिस अधिकारी एजाज मौके पर पहुंचे, ट्रेफिक संभाली एक ऑटो बुलाया और सड़क के किनारे घायल पड़े व्यक्ति को भगत सिंह मोड़ स्थित मिडवेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर मौजूद साजिद के द्वारा भिजवाया, जहां घायल व्यक्ति की इलाज चल रही है, बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति बिहार मुंगेर का रहने वाला है, वह किसी कंपनी मे नौकरी कर्ता है, घायल व्यक्ति की पत्नी को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एजाज खान ने बुलाया है, फिलहाल घायल व्यक्ति के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं, वहीं व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है
