तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का किया गया उद्घाटन
अंडाल। अंडाल प्रखंड के दक्षिण खंड ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित मोयरा कोलियरी गेट के मेस निकट तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन दक्षिण खंड ग्राम पंचायत के प्रधान अनंत घोष एवं पंचायत समिति के सदस्य कौशिक मंडल ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता रामानंद हरिजन ने कहा कि इस पार्टी कार्यालय के उद्घाटन करने का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है।
इसके अलावा स्थानीय लोगों को अगर कुछ भी समस्या होती है तो उसका निवारण इस कार्यालय में बैठकर किया जाएगा। यहां के आसपास के युवक आपसी तालमेल बनाकर इस कार्यालय में एक साथ बैठ इस क्षेत्र की समस्याओं को किस तरह से समाधान करना है। पार्टी को किस तरह संचालन करना है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को किस तरह से मदद करना है। आपसी झगड़ा को भूलाकर एक साथ मिलकर कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों या ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को समाधान करना यही मुख्य उद्देश्य होगा। इस मौके पर उपस्थित दक्षिण खंड ग्राम पंचायत के प्रधान अनंत घोष ने कहा कि इस पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इसके साथ-साथ यहां के लोगों की समस्याओं को इस पार्टी कार्यालय में बुलाकर समाधान किया जाएगा। जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी और किसी भी समस्या में पढ़ने वाले लोग इस कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। हर तरफ से उनकी मदद की जाएगी।


















