वार्ड 84 के 95, 96 और 97 नंबर बूथ में लगाया गया आमार पाड़ा, आमार समाधान का शिविर
Oplus_0
आसनसोल । राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आमार पाड़ा, आमार समाधान नाम से जो नई योजना शुरू की गई है, सोमवार आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बुथ नंबर 95, 96 और 97 में शिविर लगाया गया। मौके पर 84 नंबर वार्ड के पार्षद सह बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने मोहल्ले के छोटे-छोटे समस्याओं के निराकरण करवा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पर दूआरे सरकार का भी कैंप लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की हर योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि ममता बनर्जी की हर योजना लोगों के हितों के लिए होती है। मौके पर अताउल्ला खान सहित अन्य उपस्थित थे।


















