बीएसपीजी ने आयोजित किया कलाकारों के समावेश पर कार्यक्रम
आसनसोल । बंगाल स्टेज परफॉर्मेंस गिल्ड के तरफ से आसनसोल के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक राजीव घोष ने बताया कि बंगाल स्टेज परफॉर्मेंस गिल्ड का उद्देश्य स्टेज के कलाकारों के साथ खड़े रहना है। स्टेज के कलाकारों को जो भी समस्या आती है उनके संगठन की तरफ से उन समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। आज यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया और यहां पर स्टेज के कलाकारों को एकीकृत करने का प्रयास किया गया। दूसरी तरफ इस बारे में इस कार्यक्रम के आह्वायक सुब्रत देवनाथ ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से उनका संगठन स्टेज के कलाकारों को एक स्वीकृति प्रदान करने के लिए संघर्ष कर रहा है। आज उनका संगठन 20 जिलों के कलाकारों को एक साथ कर पाया है और अब रवींद्र भवन में यह कार्यक्रम किया गया।


















