आसनसोल के बस्तिन बाजार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, दुकानदारों में दहशत
आसनसोल । आसनसोल शहर के अति व्यस्त बस्तिन बाजार इलाके में बुधवार एक बार फिर आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस क्षेत्र में इसे पहले भी इस तरह से आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। लेकिन इसके बावजूद यहां पर अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है और न ही दुकानदार कुछ कर पा रहे हैं।
बताया जाता है कि बुधवार दोपहर अचानक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई। आग देखकर दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकानदारों का कहना है कि सामने पूजा है बाजार में भीड़ भी होगी। इस तरह की घटनाएं लोगों के मन मे डर पैदा कर रही है। कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।


















