Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चिल रोलर गाड़ी की चपेट में आकर आईएसपी कर्मी की मौत

फाइल फोटो

बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल इस्को स्टील प्लांट के सीसीपी ऑपरेशन के कनवर्टर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक हादसे में कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे सीसीपी ऑपरेशन के कनवर्टर क्षेत्र में सुनील कुमार सिन्हा (54) ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश वह चिल रोलर गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अन्य कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के अनुसार मृतक का शव चिल रोलर गाड़ी द्वारा इस तरह कुचल गया था कि शव मांस के किसी चिथड़े में तब्दील हो गया था। जिसे देख कर्मचारी सिहर जा रहे हैं। वहीं किसी तरह शव को बाहर निकाल प्लांट स्थित ओएचएस ले जाया गया। जहां यूनियन नेताओं की मौजूदगी में मृतक के आश्रित को मुआवजा , अन्य सुविधाओं के अलावा नौकरी को लेकर कागजी कार्रवाई की गई। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर से आईएसपी में बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *