Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निदेशक प्रभारी से मुलाकात कर श्रमिक हित के साथ विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

बर्नपुर(भरत पासवान)। भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह ने आईएसपी, डीएसपी के निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा से डीएसपी के एडमिनिस्ट्रेटीव बिल्डिंग जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आईएसपी के ठेका मजदूरों को सही तरीके से काम देने, वेतन वृद्धि पर पहल करने की मांग की। साथ ही स्थाई कर्मियों की सुविधा में बढ़ोतरी करने, बर्नपुर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने, बर्नपुर टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं का दुर्गापूजा के पहले समाधान कर नागरिक सुविधा को बेहतर करने की मांग की। जिस पर निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने शीघ्र पहल करने का भरोसा दिया। निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा से मुलाकात करने के पश्चात पवन कुमार सिंह ने बताया कि सेल में स्टील मंत्रालय की ओर से कॉस्ट कटिंग करने का निर्देश दिया गया है, जिसका सीधा असर ठेका कर्मियों के रोजगार पर पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर वे केंद्रीय इस्पात मंत्री से बात करेंगे। वहीं निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा ने टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, बर्नपुर अस्पताल की चिकित्सा सुविधा को बेहतर करने का आश्वासन दिया है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *