Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्री गणेश पूजा समिति के 37 वें गणेश पूजा का उद्घाटन, अभिनव साव को किया गया सम्मानित

आसनसोल । जीटी रोड स्थित महाबीर स्थान मंदिर में श्री गणेश पूजा समिति के द्वारा 37 वें गणेश पूजा का उद्घाटन का उद्घाटन गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंतरराष्ट्रीय शूटर आसनसोल निवासी अभिनव साव को सम्मानित किया गया। मौके पर रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव सौमात्मानंद जी महाराज, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, उद्योगपति सह समाजसेवी बिजय शर्मा, उद्योगपति सह समाजसेवी शंकर शर्मा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा, सियाराम अग्रवाल, मुकेश तोडी, गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव संजय जालान, वार्ड 44 के तृणमूल वार्ड कमेटी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के आनंद पारीक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय युवा शूटर आसनसोल निवासी अभिनव साव को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया 28.08.25 वृहस्पतिवार रात्रि 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा और छप्पन भोग, 29.08.25 शुक्रवार रात्रि 8 बजे से डांडिया और खीर भोग” गणपातमंगलुनर्ती 30.08.25 शनिवार रात्रि ८ बजे से चण्डी पाठ और खिचड़ी भोग 31.08.25 रविवार संध्या 7 बजे से गणेश जी कि शोभा यात्रा और मूर्ती बिसर्जन की जाएगी।  आरती प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे एवं संध्या 7 बजे होगी । लड्डू एवं बुंदिया का भोग रोज लगेगा।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *