Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

री केवाईसी करवाने सहित विभिन्न विषयों पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

अंडाल । एसबीआई काजोड़ा शाखा की ओर से काजोड़ा स्थित मेला मैदान में एक कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक अकाउंट होल्डर को री केवाईसी करवाने, साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूक करने जैसे तमाम मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर कोलकाता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल डायरेक्टर सुधांशु प्रसाद, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम प्रसेनजीत भट्टाचार्य, एसबीआई के सीजीएम नीरज कुमार पांडा, एसबीआई आसनसोल के रीजनल मैनेजर दीपक कुमार, दुर्गापुर के रीजनल मैनेजर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, काजोड़ा शाखा प्रबंधक मौमिता दत्ता के अलावा और भी तमाम अलग-अलग बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान एसबीआई के सीजीएम नीरज कुमार पांडा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बैंक में खोले गए खाते को एक्टिव रखने के लिए ग्राहकों को री केवाईसी करवाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास है कि बैंकों में जनरल अकाउंट ज्यादा से ज्यादा खुले। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साइबर ठगी से किस तरह बचना चाहिए। इसे लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *