बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना हमारा मुख्य लक्ष्य – नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती
पांडवेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा के दो स्कूलों में विधायक ने छात्रों की सुविधा के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई। विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने पांडवेश्वर विधानसभा के दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के दो स्कूलों, कांटाबेरिया भुरकुंडा हाई स्कूल और जेमुआ भादुबाला हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई। एक महीने पहले उन्होंने दोनों स्कूलों में छात्रों को डिजिटल शिक्षा की सुविधा के लिए ये स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराने का वादा किया था।
रोटरी क्लब ऑफ उखड़ा के सहयोग और विधायक की पहल से शुक्रवार इसका उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के संबंध में विधायक ने कहा, विभिन्न निजी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा प्रदान की गई है और धीरे-धीरे हमारे सरकारी स्कूलों में भी यह शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।


















