जीआरपी की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर
आसनसोल । आसनसोल रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म संख्या 2 पर जीआरपी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन आसनसोल रेल मंडल के स्टेशन मैनेजर साधन चट्टोपाध्याय और रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, यूनियन नेता मनोज यादव ने फीता काटकर किया। इस रक्तदान शिविर का मूल उद्देश्य यह है कि जनता के साथ तालमेल अच्छा और संबंध बढ़िया बनाए रखें।
इसी को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। मौके पर कुल मिलाकर 40 बोतल से भी ज्यादा रक्तदान देने की टारगेट की गई है। इंस्पेक्टर इंचार्ज गोपी सुंदर दत्त, अजीत गोली, असीम घोष, गौतम सिंह, राम राय, बोधन ओझा आदि उपस्थित थे।


















