भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग पर आसनसोल साउथ थाना में लिखित शिकायत दर्ज
आसनसोल। राकेश सिंह नामक एक भाजपा नेता द्वारा अपने कुछ साथियों को लेकर जिस तरह से कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कल तोड़फोड़ की गई। राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती गई। यहां तक के कांग्रेस का झंडा भी जलाया गया। इसके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से कल आसनसोल साउथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई और राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन शमीम अख्तर पार्षद एसएम मुस्तफा, पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन फिरोज खान के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने आसनसोल साउथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और राकेश सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर आसनसोल ले आने की मांग की। इस बारे में शाह आलम ने कहा कि जिस तरह से राकेश सिंह के नेतृत्व में कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस का झंडा जलाया गया यह दिखाता है कि भाजपा एक पार्टी नहीं गुंडों का समावेश है। उन्होंने कहा कि राकेश सिंह कभी कांग्रेस में हुआ करते थे लेकिन उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं जो की गुंडो की पार्टी है और उन्होंने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जो किया वह गुंडई के अलावा और कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि राकेश सिंह के खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज है लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। शाह आलम का कहना था कि दरअसल बिहार में जिस तरह से राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। उससे भारतीय जनता पार्टी डर गई है और अब गुंडो के सहारे कांग्रेस को रोकना चाहती है। लेकिन यह संभव नहीं है शाह आलम ने बताया कि बिहार में राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए अब बंगाल से भी आवाज़ उठनी शुरू हो गई है कि राहुल गांधी बंगाल आए कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता है। कभी किसी दूसरी पार्टी का झंडा नहीं जलाता या उसे नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन राकेश सिंह वह हद भी पार कर दी इसलिए कांग्रेस की तरफ से आज यह शिकायत दर्ज कराई जा रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।


















