Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आसनसोल । विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार आसनसोल नगर निगम की तरफ से आश्रम मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, पार्काषद दिलीप बराल, नूनी सलाहकार रविउल इस्लाम, कल्लोल राय के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। सभी ने काजी नज़रुल इस्लाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर गुरुदास चटर्जी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि काजी नज़रुल इस्लाम आसनसोल में पैदा हुए थे।

आजादी के आंदोलन में उनकी कलम ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ा दिए थे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंडाल में एयरपोर्ट को काजी नज़रुल के नाम पर बनाया। आसनसोल में काजी नज़रुल के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया गया। दमदम एयरपोर्ट को भी उनके नाम पर रखा गया है। उनके जन्म स्थान चुरुलिया में भी राज्य सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही है कि काजी नज़रुल इस्लाम की प्रतिभा को विश्व के सामने रखा जा सके। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी हमेशा काजी नज़रुल जैसे महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करता है। ताकि नई पीढ़ी उनसे सीख हासिल कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *