आमादेर पारा, आमदेर समाधान’ शिविर में पहुंचे दो दो मंत्री, सुना समस्या
आसनसोल । पश्चिम बंगाल सरकार ने आम जनता की रोज़मर्रा की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए ‘आमादेर पारा, आमदेर समाधान’ नामक एक नई पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर की समस्याओं की पहचान करके उनका शीघ्र समाधान करना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के अनुसार, यह परियोजना राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचेगी और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
इसी क्रम में शनिवार आसनसोल के रवींद्र भवन में आमादेर पारा, आमदेर समाधान का शिविर लगाया गया। मौके पर राज्य की मंत्री शशि पांजा, मलय घटक, डीएम एस पन्नोबालम, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर 53 नंबर वार्ड के 46 और 47 नंबर बूथ की समस्या को सुना गया। 46 नंबर बूथ शारदा पल्ली और 47 नंबर बूथ हिंदुस्तान पार्क की समस्या सुना गया। मौके पर शारदा पल्ली के अध्यक्ष बिजय शर्मा, सचिव पिंटू गोराई उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य बूथ की समस्या सुनी गई।


















